सड़क के किनारे मिली थी ये ख़ास गिलहरी, अब बन गई है घर की सदस्य
ये गिलहरी जेफ को मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क किनारे मिली थी। उस समय वो काफी कमजोर थी।

X
bhagyashris@haribhoomi.comCreated On: 29 March 2017 4:43 PM GMT
आज की दुनिया में जहां लोगों के पास खुद के लिए वक्त नहीं है ऐसे में किसी जानवर के लिए वक्त निकाल पाना वाकई काबिले तारीफ़ है|
आज कल फ्लोरिडा के रहने वाले जेफ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जिसमें उनके साथ एक नन्ही से गिलहरी भी दिखाई दे रही है।जानें आखिर कहां मिली उन्हें ये गिलहरी
ये गिलहरी जेफ को मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क किनारे मिली थी। उस समय वो काफी कमजोर थी।
जेफ को गिलहरी पर दया आई और वो उसे अपने साथ घर ले आए।गिलहरी को घर पर सभी ने पसंद किया और सबने मिल कर उसका नाम बिस्किट रखा|
जैसे जैसे गिलहरी बड़ी हुई जेफ़ को पता चला कि ये कोई आम नहीं बल्कि उड़ने वाली गिलहरी है।गिलहरियों की ये प्रजाति ईस्ट यूएस में पाई जाती है जो कि उड़ने में सक्षम है और अब काफी कम बची हैं।
जेफ़ ने बताया कि पास में ही एक जंगल है शायद वहीँ उसका परिवार हो।हालांकि अब बिस्किट उनके परिवार का ही हिस्सा बन चुकी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story