जिंदा इंसान को निगल गया अजगर, देखें फोटो
जब अजगर का पेट चीरा तो उसमें से अकबर का मृत शरीर बाहर निकला।

X
bhagyashris@haribhoomi.comCreated On: 29 March 2017 4:48 PM GMT
इंडोनेशिया में अजगर ने एक इंसान को निगल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ 25 वर्षीय अकबर सालूबिरो को 23 उसके घर के ही पीछे एक अजगर ने जिंदा निगल लिया था।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब लापता अकबर को उसके परिवार वालों और दोस्तों ने खोजना चालू किया। उसे खोजते हुए जब लोग गार्डन में पहुंचे तो वहां का नजारा देख सकते में आ गए।
उन्होंने देखा कि गार्डन में एक अजगर मरा हुआ है जिसका पेट काफी फूला है। तो उन्हें कुछ शक हुआ क्योंकि अजगर के मुंह में अकबर का जूता दिखाई दे रहा था। लोगों ने जब अजगर का पेट चीरा तो उसमें से अकबर का मृत शरीर बाहर निकला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story