इस शख्स की गर्लफ्रेंड ने सांप के रूप में लिया दूसरा जन्म, दोनों ने की शादी
दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

यूं तो आपने कई फिल्मों में ऐसी कहानी सुनी होगी जिसमें पुनर्जन्म के बारे में बताया गया हो। दक्षिण-पूर्वी एशिया से एक ऐसा ही पुनर्जन्म का मामल सामने आया है। दरअसल यहां पर एक शख्स ने पुनर्जन्म पर विश्वास करते हुए 10 फीट लंबे कोबरा सांप से शादी की है।
दरअसल यहां पर एक शख्स की गर्लफ्रेंड की मौत करीब पांच साल पहले हो चुकी है। इस शख्स का मानना है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने दोबारा कोबरा सांप के रूप में जन्म लिया है, वह साथ रहना चाहती है। इसलिए इस शख्स ने अपने प्यार को पाने के लिए सांप से शादी कर की है।
फोटो में देखा जा सकता है कि ये दोनों एक साथ पिकनिक पर जाते हैं। साथ में टेलीविजन देखते हैं, फोटो खिंचवाते हैं। डेली मेल ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, यह शख्स बुद्धिस्ट थिअरी को फॉलो करता है।
लेकिन इस थिअरी के मुताबिक, कोई भी मर जाने वाला इंसान किसी जानवर के रूप में जन्म लेता है। इसलिए वह शख्स इस कोबरा को अपनी मरी हुई गर्लफ्रेंड का पुनर्जन्म मानता है। यही सोचकर इस शख्स ने सांप से शादी की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App