गजब ! दुनिया का सबसे महंगा तलाक
ऐमजॉन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजॉस और उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजॉस तलाक पर आपसी सेटलमेंट के लिए रजामंद हो गए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद अगले 90 दिनों में ये दोनों शख्स आधिकारिक रूप से अलग हो जाएंगे। मैकेंजी से अलग होने के एवज में जेफ को करीब 2,500 अरब रुपए अपनी पूर्व पत्नी को देने पड़े। इसके साथ ही मैकेंजी दुनिया की तीसरी सबसे अमीर महिला बन गई हैं।

ऐमजॉन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजॉस और उनकी पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजॉस तलाक पर आपसी सेटलमेंट के लिए रजामंद हो गए हैं। कोर्ट के फैसले के बाद अगले 90 दिनों में ये दोनों शख्स आधिकारिक रूप से अलग हो जाएंगे। मैकेंजी से अलग होने के एवज में जेफ को करीब 2,500 अरब रुपए अपनी पूर्व पत्नी को देने पड़े। इसके साथ ही मैकेंजी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला बन गई हैं।
वोटिंग कंट्रोल जेफ का होगा
मैकेंजी ने कहा कि वह जेफ और उनके हिस्से का 25 फीसदी ऐमजॉन स्टॉक अपने पास रखेंगी,जो कंपनी में 4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। हालांकि उन्होंने साथ ही साफ किया कि उनके शेयर पर वोटिंग कंट्रोल जेफ का ही होगा। बेजॉस दंपत्ती ने इस साल जनवरी में अपने 25 साल के रिश्ते को समाप्त करने की घोषणा की थी।
90 के दशक में हुई थी दोनों की शादी
दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ (55) और मैकेंजी (48) ने 90 के दशक के शुरुआत में शादी की थी। दोनों न्यूयॉर्क स्थित एक हेज फंड कंपनी डी ई शॉ में काम करते थे। शादी के बाद जेफ ने ऐमजॉन की नींव रखी। दोनों के चार बच्चे हैं। जेफ बेजॉस को दुनियाभर में मैनेजमेंट गुरु के तौर पर जाना जाता है और कंपनी का नेतृत्व अब जेफ ही करेंगे।
दोनों ने ट्वीट कर दी जानकारी
दोनों ने गुरुवार को ट्विटर पर ट्वीट किए और खुलासा किया कि सहमति के तहत मैकेंजी वॉशिंगटन पोस्ट में अपना हिस्सा छोड़ेंगी। ट्वीट में मैकेंजी बेजॉस ने कहा, 'जेफ के साथ अपनी शादी खत्म करने की प्रक्रिया पूरी कर खुशी हो रही है।' दोनों ने इस सैटलमेंट से जुड़ी किसी और जानकारी को साझा नहीं किया।
मैकेंजी बोली- छोड़कर खुश हूं
मैकेंजी ने एक ट्वीट कर कहा, मैं वॉशिंगटन पोस्, ब्लू ऑरिजिन और 5 फीसदी अपने ऐमजॉन का स्टॉक एवं वोटिंग कंट्रोल छोड़कर खुश हूं। मैं ऐसा जेफ को इन अविश्वसनीय कंपनियों को सही तरीके से चलाने और उनका समर्थन करने के लिए कर रही हूं। मैं खुद के प्लान को लेकर भी रोमांचित हूं। मैं अपने अतीत के लिए कृतज्ञ हूं और भविष्य को लेकर आशान्वित हूं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Jeff Bezos jeff bezos children jeff bezos house jeff bezos net worth in billion jeff bezos wife age jeff bezos girlfriend sanchez jeff bezos wife photo jeff bezos quotes jeff bezos net worth in inr jeff bezos biography jeff bezos divorce reddit jeff bezos education jeff bezos new gf jeff bezos lauren sanchez jeff bezos news jeff bezos salary jeff bezos email id jeff bezos eye jeff bezos car jeff bezos forbes jeff bezos instagram jeff bezos amazon jeff bezos divorce News Mackenzie mackenzie bezos mackenz