दुनिया के सबसे मोटे 600 किलो के आदमी ने कराई सर्जरी
डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल यह सर्जरी सफल रही लेकिन अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 May 2017 5:49 PM GMT
दुनिया के सबसे ज्यादा मोटे आदमी ने अपना मोटापा कम करने के लिए गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी कराई है। उसका वजन करीब 600 किलोग्राम था।
मेक्सिको में उसके डॉक्टर जोस कास्टानेडा ने जानकारी दी कि इस सर्जरी का लक्ष्य उसका वजन वर्तमान की तुलना में आधा करना है। डॉक्टर ने इस बात की भी संभावना व्यक्त की कि हो सकता है और भी ऑपरेशन करने पड़ें।
डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल यह सर्जरी सफल रही लेकिन अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा ताकि पता चल सके कि उसका शरीर इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
डॉक्टर ने जानकारी दी कि सर्जरी के बाद मरीज ठीक है और उसको अभी ऑब्जरवेशन में रखा गया है। गौरतलब है कि फ्रांको का वजन 595 किलोग्राम था और सर्जरी के लिए डॉक्टरों ने उसे वजन कम करने तथा डायबिटीज और रक्तचाप नियंत्रण की सलाह दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story