मनचले ने जबरदस्ती की किस करने की कोशिश, महिला ने सिखाया सबक
जब महिला वॉशरूम जानें के लिए निकली तो राजेश ने उसके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Aug 2017 11:13 AM GMT
केरल मे एक मनचले को छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। दरअसल एक महिला ने मनचले को सबक सिखाने के लिए उसकी जीभ ही काट दी। केरल के इरनाकुलम के नजरक्कल में एक युवक ने एक महिला को जबरदस्ती किस करने की कोशिश की जिसके बाद महिला ने अपने बचाव में युवक की जीतभ काट दी।
नजरक्कल एसआई रागेश कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम एमजी राजेश है और वो मुरिपड्डम का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि राजेश ने महिला के घर में लाइट जलते देखी और उसके आंगन में घुस गया। जब महिला वॉशरूम जानें के लिए निकली तो राजेश ने उसके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया।
अंधेरे का फायदा उठाते हुए राजेश ने महिला को कसकर पकड़ लिया और उसे किस करने की कोशिश की। महिला ने अपने आप को बचाने के लिए राजेश की जीभ काट ली और इतनी जोर से काटी की जीभ का कुछ हिस्सा कटकर बाहर आ गया। युवक मौके पर भाग निकला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story