लॉकडाउन के बीच महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, अस्पताल के डॉक्टर भी हुए हैरान
मां समेत चारों बच्चों को डॉक्टर ने बताया स्वस्थ। महिला ने दो बेटी और दो बेटों को दिया एक साथ जन्म

जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के तेजी से बढते मरीजों की संख्या को लेकर देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं बिहार (Bihar) में एक मां ने एक साथ 4 बच्चों के जन्म देने से सभी अश्चर्यचकित है। इसकी वजह अब तक एक साथ (4 New Baby Born) चार बच्चे होने का मामला सामने नहीं आया था। जिस अस्पताल में महिला ने 4 बच्चों को दिया। वहां के डॉक्टर भी हैरान है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला पटना के बेली रोड स्थित समनपुरा के शकूर कॉलोनी का है। जहां महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। यहां उनके पति विदेश में काम करते हैं। डॉ. नुजहत रहमान ने बताया कि इन चारों बच्चों का जन्म ऑपेरशन के जरिए हुआ। डॉक्टर के अनुसार, चारों बच्चे स्वस्थ हैं। ऐसा केस सामने आने के बाद ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं।
डॉक्टर ने पहली बार देखा ऐसा केस
डॉक्टर ने महिला की डिलीवरी के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह पिछले 20 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार गर्भवती महिला ऑपरेशन कर उसे 4 बच्चों को जन्म देते देखा है। उन्होंने बताया कि यह पहला ही केस है। इसमें महिला ने दो बेटी और दो बेटों को जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि वह इससे पहले भी डॉक्टर ( एक ऐसी महिला का ऑपरेशन कर चुकी हैं। जिन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया था।