कृत्रिम लिंग से औरत ने मर्द बनकर किया महिला का बलात्कार
महिला ने ब्लाइंड डेट पर ले जा कर कृत्रिम लिंग के जरिए महिला का बलात्कार किया।

कभी कभी अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने है। इंग्लैंड में एक महिला ने ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए न केवल अपनी फेक प्रोफाइल बना कर खुद को लड़का दिखा कर एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया बल्कि उसे ब्लाइंड डेट पर ले जा कर कृत्रिम लिंग के जरिए उसका बलात्कार भी किया।
आरोपी महिला लगभग बीते दो सालों में तीन महिलाओं के साथ बलात्कार कर चुकी है महिला को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट ने दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई: 9 साल के लड़के ने चुराया मां का पीरियड पैड, इंटनेट पर हुआ वायरल
इस मामले पर सुनवाई के दरान जज डेविड स्टॉकडेल ने कहा, 'कई बार सच्चाई कहानियों-कल्पनाओं से ज्यादा अजीब हो सकती है।' उन्होंने कहा कि ये केस सच्चाई बहुत ही ज्यादा हैरान और परेशान करने वाला भी है।
जज ने कहा कि बलात्कार पीड़िता के लिए इस सच को स्वीकार कर पाना वाकई मुश्किल रहा होगा और उसे काफी झटका भी लगा होगा।
इस मामले ने बलात्कार पीड़िता ने अदालत में गवाही दी कि ऑनलाइन एप पर एक काइ फॉर्च्यून नाम के पुरुष से मिली थी।मुझे ब्लाइंड डेट पर ले गया और मेरे साथ शरीरिक संबंध बनाए। पीडिता ने बताया कि उस दौरान आरोपी महिला ने उसकी आँख पर पट्टी बांधी हुई थी।
इसे भी पढ़ें: काम से तंग आकर रोबोट ने किया सुसाइड, देखें तस्वीरें
जब इस मामले में आरोपी महिला न्यूलैंड ने कहा कि पीड़िता का आरोप बेबुनियाद है और उसने कभी भी अपना लिंग नहीं छिपाया। न्यूलैंड ने बताया कि वो दोनों लेस्बियन हैं और शारीरिक संबंधों के दौरान न्यूलैंड पुरुष साथी का किरदार अदा करती थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App