गजब: भूस्खलन से दबी कार, 13 घंटे बाद भी जीवित मिली महिला
मूसलाधार बारिश ने राजधानी तथा नजदीकी वेस्ट जावा में तबाही फैला दी है, कई लोग अब भी लापता हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Feb 2018 1:32 AM GMT
इंडोनेशिया में बचाव दल ने भूस्खलन में 13 घंटे से दबी कार में से एक महिला को जीवित निकल लिया है। यहां हो रही मूसलाधार बारिश ने राजधानी तथा नजदीकी वेस्ट जावा में तबाही फैला दी है, कई लोग अब भी लापता हैं।
इसे भी पढ़ें- आईएसएस पर नासा के वैज्ञानिकों ने किया पहला स्पेस वाक
टीवी की खबरों में कहा गया है कि जर्काता के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट रातभर बचाव अभियान चलाया गया । बचावकर्मियों ने आज सुबह लगभग सात बजे कार में फंसी महिला को बाहर निकाला।
पश्चिमी जावा के पुंकाक में भूस्खलन के कारण कई गांव तहस नहस हो गए हैं। वहां से कल एक व्यक्ति का शव मिला। जबकि आठ अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story