शादी का अनोखा कार्ड, पत्नी को बताया परमाणु, मंडप को प्रयोगशाला
केरल की एक जोड़ी ने अपने शादी के कार्ड को इतना मजेदार बनाया कि उन्हें बधाई देने से खुद शशि थरूर अपने आपको रोक नही पाए।

केरल की एक जोड़ी ने अपने शादी के कार्ड को इतना मजेदार बनाया कि उन्हें बधाई देने से खुद शशि थरूर अपने आपको रोक नही पाए। थरूर ने इस जोड़े को ट्वीट कर ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इतना ही नहीं इनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इस कार्ड को देख मज्दार रिस्पॉन्स दे रहे हैं। यह कार्ड सूर्या और विथुन नाम के जोड़े का है।
इन दोनों ने साइंटिफिक तरीके से अपने शादी के कार्ड को प्रिंट करवाया। कार्ड पर दूल्हा-दुल्हन के बजाय खुद को दो परमाणु नाम से परिचित कराया, जिसका सिम्बल रखा ‘एसए’ और ‘वीएन’।
मेहमानों को बुलाने के लिए नोट लिखा, दो परमाणु विथुन और सूर्या दोनों ने अपने-अपने माता-पिता की एक्टिवेशन एनर्जी से अणु बनने का निश्चय किया है।
शादी की तारीख को कार्ड पर 'रिएक्शन' लिखा और वेन्यू को 'प्रयोगशाला' बताया। इतना ही नहीं आपस के प्यार को कार्ड पर डायाग्राम बनाकर दुनिया को दिखाया।
इस साइंस की केमिस्ट्री और बायोलॉजी को देख थरूर फिदा हो गए और बधाई दे डाली। वहीं, लोग भी अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाए और कमेंट किए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App