OMG वर्जीनिया की टीम ने खोजा अनोखा और विचित्र मगरमच्छ, ये है इसकी खासियत
मगरमच्छ एक बहुत ही खतरनाक जीव माना जाता है। ऐसे में हैरानी यही सोच कर होती है कि इतने खतरनाक जीव को कोई अपने घर में कैसे पाल लेते हैं। ऐसे में एक बहुत ही विचित्र प्रकार का मगरमच्छ मिला है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 July 2018 12:05 PM GMT
मगरमच्छ एक बहुत ही खतरनाक जीव माना जाता है। ऐसे में हैरानी यही सोच कर होती है कि इतने खतरनाक जीव को कोई अपने घर में कैसे पाल लेता है। ऐसे में एक बहुत ही विचित्र प्रकार का मगरमच्छ मिला है।
वर्जीनिया में वन्यजीव अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने वर्जीनिया राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग में एक असामान्य मगरमच्छ को पकड़ा है। आपको बता दें वन्यजीव अधिकारियों का कहना है कि यह मगरमच्छ गैर-मूल सरीसृप है।
यानि की यह रेंगने वाला मगरमच्छ नहीं है। वर्जीनिया डिपार्टमेंट ऑफ गेम एंड इनलैंड फिशरीस ने कहा कि यह एक अमेरिकी मगरमच्छ है, जिसे पहली बार गुरुवार को गेट सिटी क्षेत्र में देखा गया था।
लेकिन इस मगरमच्छ को शुक्रवार की दोपहर के आसपास अधिकारियों ने पकड़ा और यह मगरमच्छ लगभग 3 फुट लंबा बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शायद ये एक पालतू मगरमच्छ है।
जिसे उसके मालिक द्वारा ने या तो छोड़ दिया है या फिर वो अपने मालिक से बच निकल आया है। वर्जीनिया में मगरमच्छ को पालना लीगल होता है, इसलिए वहां पर लोग मगरमच्छ पालते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story