हैरतअंगेज! ये है दुनिया की सबसे विचित्र मछली, पानी में नहीं इस जगह रहती है
आजतक आपने जितनी भी मछलियां देखी होगी वो सब पानी में देखी होगी, क्योंकि हमेशा से यही देखा गया है कि मछलियों का पानी से बाहर निकल कर कोई अस्तित्व नहीं रह जाता।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 July 2018 7:28 AM GMT
आजतक आपने जितनी भी मछलियां देखी होगी वो सब पानी में देखी होगी, क्योंकि हमेशा से यही देखा गया है कि मछलियों का पानी से बाहर निकल कर कोई अस्तित्व नहीं रह जाता।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मछलियां पानी के अलावा भी कहीं और रह सकती हैं। शायद ही आपने कभी ऐसा सोचा हो लेकिन आज हम आपको एक बहुत ही हैरतअंगेज कर देने वाली मछली के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर मछली का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसके पीछे की वजह यह है कि इस वीडियो में जो मछली दिखाई जा रही है।
वह अन्य मछलियों से बिलकुल अलग है क्योंकि यह मछली जमीन के अंदर मिट्टी में रहती है। दूर से देखने में ये आपको मछली नहीं लगेगी, बल्कि कोई ठोस पीले रंग का पत्थर लगेगा।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे ये व्यक्ति को खोद रहा है और उसके आस-पास के लोग उसको बता रहे हैं कि मछली मिट्टी में कहां है। मिट्टी में रहने वाली इन मछलियों के ऊपर एक मिट्टी का कवर बन जाता है, जिसको उतारने के बाद ही इस मछली को बाहर निकाला जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story