अजब-गजब: यहां किराए पर दूल्हा लेकर गर्भवती लड़कियां करती हैं शादी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
यहां एक शादी में दूल्हा-रिश्तेदारों की व्यवस्था कराने के बदले में 4 लाख रुपए लिए जाते हैं। इस नकली शादी में दूल्हे के अलावा उसके परिजन जैसे पापा-मम्मी, चाचा-चाची, अभिभावक या दोस्त का भी अरेंजमेंट कर दिया जाता है, जिसके अलग से पैसे चार्ज होते हैं।

दहेज लेने वाले लड़कों के लिए एक कहावत मशहूर है कि दूल्हा बिकता है। लेकिन क्या आपने कभी दूल्हा बेचने वाली कंपनी का नाम सुना है? अगर नहीं सुना तो हम आपको बता दें कि वियतनाम में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो दूल्हा बेचने का काम करती है। इतना ही नहीं कंपनिया इस बिजनेस से हर साल करोड़ों रुपए कमा रहीं हैं।
दरअसल, वियतनाम में शादियों के लिए दूल्हे और मेहमान किराए पर लेने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर कंपनियां शादी के लिए नकली दूल्हे से लेकर रिश्तेदारों तक का अरेंजमेंट कर देती है। इसी हिसाब से पैसे चार्ज किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- IT कर्मचारी ने नौकरानी के साथ बनाई अश्लील वीडियो, इस वजह से पॉर्न वेबसाइट पर की अपलोड
जानकारी के मुताबिक, एक शादी में दूल्हा-रिश्तेदारों की व्यवस्था कराने के बदले में 4 लाख रुपए लिए जाते हैं। इस नकली शादी में दूल्हे के अलावा उसके परिजन जैसे पापा-मम्मी, चाचा-चाची, अभिभावक या दोस्त का भी अरेंजमेंट कर दिया जाता है, जिसके अलग से पैसे चार्ज होते हैं। कंपनिया यहां नकली शादियों के लिए 20 से 400 तक मेहमानों का अरेंजमेंट करा रहीं है।
इतनी है एक दूल्हे की कीमत
दरअसल, वियतनाम एक रुढ़िवादी देश है, यहां बिना शादी किए गर्भवती होना और मां बनना कलंक माना जाता है। इस वजह से वियतनाम में यह कारोबार तेजी से बढ़ने लगा है।
खुद को कलंकित होने से बचाने के लोग यहां फर्जी शादियां कर रहे हैं। जिसके अरेंजमेंट के लिए कंपनियां गर्भवती की दिखावे की शादी कराने के लिए दूल्हे से लेकर मेहमानों तक को किराए पर बुला रहीं है और इसके लिए लाखों रुपए लो रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक गर्भवती लड़की को फर्जी शादी करने के लिए दूल्हे को करीब एक लाख रुपए देना पड़ता है।
पहले से ही शादीशुदा होता है दूल्हा
गर्भवती युवती कंपनी से जिस दूल्हे को खरीदती है जरूरी नहीं कि उसे कुंवारा दूल्हा ही मिले। कई बार ये बिकाऊ दूल्हे पहले से ही शादीशुदा होते हैं। इसके बाद भी कुंवारी लड़कियां उसे अपना पति बनाने के लिए खरीदती है और बदले में कंपनी को लाखों रुपए देती हैं।
यह भी पढ़ें- Video Viral: जब बुलेटिन के दौरान बच्चों की तरह लड़ने लगे दो न्यूज एंकर्स, फिर हुआ ये सब
शादी में आता है इतना खर्च
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App