मंदिर में बैठ कुत्ता करने लगा पूजा-पाठ, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
वीडियो में कुत्ता भगवान के सामने बैठ प्रार्थना कर रहा है।

घर में पल रहे पेट इंसानों की काफी चीजों को समझने लगते हैं। ऐसे ही कई बार कुत्ते अपने मालिकों को कॉपी करते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉगी भगवान के सामने हाथ जोड़कर बैठा है।
यूं तो हर कोई अपनी मुराद लेकर सीधा भगवान के पास ही जाता है लेकिन किसी कुत्ते को ऐसा करते देखना अबीज लगता है।
वीडियो में एक कुत्ता भगवान के सामने बैठकर प्रार्थना कर रहा है। कुत्ते का ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।एक वीडियो जिसमें कुत्ता भगवान के सामने बैठ प्रार्थना कर रहा है।
वीडियो में कुत्ता भगवान की मूर्तियों के आगे बैठा हुआ है। वो काफी देर तक भगवान के सामने बैठा रहता है और उन्हें देखता रहता है।
फिर कुत्ता तेजी से उठता है और भौंकने लगता है। उसे देख ऐसा लगता है जैसे भगवान ने उसे साक्षात दर्शन दे दिए हो। फिर कुत्ता काफी देर तक अपने पैर जोड़े खड़ा रहता है। इस वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App