समुंद्र की सैर पर छुट्टी मनाने गई महिला की हुई अंडरवॉटर डिलीवरी, जानें फिर क्या हुआ
रेड सी से घिरे हुए इजिप्ट के शहर दहाब में एक ऐसा वाक्या सामने आया है जहां समुद्र किनारे एक महिला लहरों में नहा रही थी कि तभी उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 March 2018 2:37 PM GMT
रेड सी से घिरे हुए इजिप्ट के शहर दहाब में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे देखकर लोग दंग रह गए। यहां समुद्र किनारे एक महिला लहरों में नहा रही थी कि तभी उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया।
ये देख वहां मौजूद दो लोगों ने उस महिला की अंडरवॉटर डिलीवरी कराई और बच्चे को भी समुद्र के पानी से बाहर निकाला। ये दृश्य पास ही मौजूद एक रिसोर्ट से कुछ लोगों ने कैप्चर किए जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं।
फोटोज में नजर आ रहा है कि पानी में हुई डिलिवरी के बाद एक शख्स ने बच्चे को हाथों में उठाया हुआ है जबकि उसके शरीर से लगी नली को एक टब में रखकर बाहर ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लोगों में से एक डॉक्टर था जो अपने फैमिली के साथ इसी बीच पर एंजॉय करने आया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story