अद्भुत: अंटार्कटिका से टूटा दिल्ली से भी बड़ा आइसबर्ग
लगभग दिल्ली शहर के आकर के इस विशाल आइसबर्ग को वैज्ञानिकों ने ए 68 नाम दिया है।

अन्टार्कटिका के आइसबर्ग टूटने के बारे में वैज्ञानिकों ने एक बड़ा खुलासा किया है। अन्टार्कटिका पर रिसर्च कर रहे कुछ वैज्ञानिकों ने बताया कि इससे अब तक का सबसे बड़ा आइसबर्ग टूट कर अलग हो गया है।
स्वानसी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कहा कि यह घटना बुधवार की रात में घटित हुई है।
बुधवार की आधी रात को करीब 5800 वर्ग किलोमीटर का एक विशाल आइसबर्ग टूट कर अन्टार्कटिका से अलग हो गया।
लगभग दिल्ली शहर के आकर के इस विशाल आइसबर्ग को वैज्ञानिकों ने ए 68 नाम दिया है।
अन्टार्कटिका से आइसबर्ग टूटने कि ये कोई पहली घटना नहीं है लेकिन ए 68 नाम का ये आइसबर्ग अब तक का सबेसे बड़ा आइसबर्ग है।
इसे भी पढ़ें- गजब! 500 की नोटों से बिजली बना लेता है ये शख्स
हालांकि वैज्ञानिकों ने बताया कि इस आइसबर्ग के टूटने से समुद्र के जल स्तर पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा।
कुछ जानकार इस आइसबर्ग टूटने कि घटना के लिए बढ़ते हुए तापमान को भी जिम्मेदार मान रहे है।
वैज्ञानिकों के अनुसार इस आइसबर्ग का कुछ हिस्सा तापमान की वजह से पिघल सकता है बाकि दशकों तक वहां मौजूद रह सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App