बब्बर शेरों ने हाईवे पर मचाया कोहराम, वीडियो
गुजरात में पाए जाने वाले एशियाई बब्बर शेर दुनिया में सिर्फ गिर के जंगलों में पाए जाते हैं।

गुजरात के अमरेली जिले के पीपावाव पोर्ट के राजमार्ग पर 12 बब्बर शेरों के झुंड ने लोगों का रास्ता रोक लिया। शेरों के रास्ता रोके जाने का विडियो शुक्रवार शाम का बताया गया है।
#WATCH Traffic halts on Pipavav-Rajula highway in Gujarat as pride of lions cross the road. pic.twitter.com/qvLF1xZsbd
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
इस वीडियो में एक बाइक सवार और एक कार चालक अपने परिवार को लेकर पीपावाव पोर्ट की और जा रहा था तब एक-दो नहीं बल्कि पूरे 12 शेरों ने पूरा रास्ता रोक लिया हैं। इस नजारे को देखकर कार चालक ने इस पूरी घटना का वीडिओ बना लिया।
बब्बर शेरों का यह बड़ा झुंड करीब 15 मिनट तक रोड पर टहलता रहा और फिर सभी शेरों ने सड़क पार करके जंगल की और चले गए। तब तक हाइवे पर ट्रैफिक जाम लगा रहा।
गौरतलब है कि गुजरात में पाए जाने वाले एशियाई बब्बर शेर दुनिया में सिर्फ गिर के जंगलों में पाए जाते हैं। ये सिर्फ जूनागढ़, अमरेली और गीर सोमनाथ जिले में ही देखने को मिलते हैं।
पांच से ज्यादा शेर हैं गिर के जंगलों में
मई 2015 में हुई आखिरी गिनती के अनुसार शेरों की शंख्या सिर्फ 523 है। गिर का जंगल 1413 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और शेर करीब 22000 वर्ग किलोमीटर एरिया में घूम रहे हैं।
इसलिए कभी-कभी शेर के झुंड रस्ते पर भी आ जाते हैं। मगर इस तरह से शेरों का रास्तों पर घूमना उनके के लिए बहुत बड़ा जोखिम हो सकता है। बता दें, इससे पहले भी सड़क और ट्रेन दुर्घटनाओं में कई शेर मारे जा चुके हैं।
इधर सारासिया जंगल में आग के बाद 20 शेरों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया
अमरेली जिले के सारासिया जंगल में शनिवार शाम आग लगने के बाद करीब 20 शेरों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। उप वनसंरक्षक डीएफओ टी कुरुपासामी ने यह जानकारी दी। कुरुपासामी ने बताया, ‘आग शनिवार शाम लगभग सात बजे लगी।
जिलाधिकारी ने दमकलकर्मियों को भेजा और एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग दो किमी के इलाके में फैली थी जहां वन्यजीव अच्छी खासी संख्या में मौजूद हैं। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।
डीएफओ ने बताया कि आग लगने का पता सबसे पहले वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को तब पता चला जो वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। उन्होंने बताया, ‘फिर इन अधिकारियों ने आग प्रभावित इलाकों से कम से कम 20 शेरों को वहां से तत्काल हटाने की व्यवस्था की।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App