30 साल से बर्तन धोने वाला स्पंज खा रही है ये महिला
कैंडिस को स्पंज खाते-खाते 30 साल हो चुके है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Jun 2017 3:56 PM GMT
इस दुनिया में हर किसी को अलग-अलग स्वाद की चीजें खाना पसंद होता है। सबके मुंह का टेस्ट भी अलग होता है। लोग अपने मर्जी के मुताबिक ही खाने की चीजों का चुनाव करते हैं।
लेकिन दक्षिण अफ्रिका में केपटाउन के बॉक्सबर्ग की रहने वाली कैंडिस नॉक्स को स्पंज खाना सबसे ज्यादा पसंद है। जी हां वही स्पंज जिससे आप अपने घर के बर्तन साफ करते हैं। सुनकर भले ही आपको यकीन न हो मगर हैरान कर देने वाली ये घटना सच है।
बचपन से है ये शौक
अक्सर हम बचपन में कई ऐसी चीजें करते है जो धीरे-धीरे हमारी आदत में शुमार हो जाता है। कैंडिस नॉक्स भी बचपन से ही स्पंज खाती थी। धीरे-धीरे ये स्वाद कब आदत बन गई और कब स्पंज खाने की आदत लत में तबदील हो गई खुद कैंडिस को भी नहीं पता चला।
आज इस लत का भूत कैंडिस पर इस कदर सवार है कि अब कैंडिस एक भी दिन बिना स्पंज खाए रह नहीं सकती । एक दिन में वो बस एक स्पंज नहीं खाती बल्कि दर्जनभर स्पंज खा जाती हैं। कैंडीस ने खुद ये बात कबूली की स्पंज में कोई स्वाद नहीं होता मगर फिर भी उन्हें स्पंज खाना अच्छा लगता है और उन्हें इससे उर्जा मिलती है।
नहीं हुई कोई बीमारी
कैंडिस को स्पंज खाते-खाते 30 साल हो चुके है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें इससे किसी भी तरह की कोई शारीरिक बीमारी नहीं हुई है। हालांकि डॉक्टरों का ये भी कहा है कि कैंडिस को पीका नाम की बीमारी है, जिसमें इंसान बेस्वाद चीजें खाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story