इस देश में बच्चों को जन्म पर था बैन, अब अचानक हुए ये अजीबो-गरीब कारनामें
ब्राजील के छोटे से द्वीप फर्नांडो डि नोरोना पर 12 साल में पहली बार किसी बच्चे का जन्म हुआ है। हालांकि 3000 लोगों की आबादी वाले इस द्वीप पर किसी भी बच्चे के जन्म पर पाबंदी थी क्योंकि यहां पर एक भी प्रसव केंद्र नहीं है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 May 2018 5:13 PM GMT
ब्राजील के छोटे से द्वीप फर्नांडो डि नोरोना पर 12 साल में पहली बार किसी बच्चे का जन्म हुआ है। हालांकि 3000 लोगों की आबादी वाले इस द्वीप पर किसी भी बच्चे के जन्म पर पाबंदी थी क्योंकि यहां पर एक भी प्रसव केंद्र नहीं है।
साथ ही दुर्लभ प्राणियों का घर होने के चलते परिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचने से रोकने के लिए भी यहां जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी कड़े कानून हैं। इस द्वीप पर कई महिला मां बनना चाहती हैं।
यहां की महिलाओं को डिलिवरी के लिए द्वीप को छोड़कर करीब 370 किलोमीटर दूर शहर जाना पड़ता है।इस नियम को तोड़ने वाली 22 वर्षीय महिला का दावा है कि उसे गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी।
शनिवार को घर के शौचालय में जब बच्ची का जन्म हुआ, तो वह सन्न रह गई। हालांकि यह महिला पहले भी मां बन चुकी हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने घर से दूर जाना पड़ा था।
बच्ची के जन्म के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्रशासन ने भी बच्ची के जन्म की पुष्टि कर दी। एक दशक से भी ज्यादा समय बाद जब इस द्वीप पर बच्चे ने जन्म लिया।
जिसकी वजह से यहां के स्थानीय लोग बहुत खुश है। वे अब परिवार के लिए मदद जुटाने में लगे हुए हैं।बहुत से लोग बच्ची के लिए कपड़े उपहार स्वरूप दे रहे हैं। हालांकि यहां बच्चे पैदा होने की स्थिति में कानून क्या कहता है।
इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। ब्राजील का फर्नांडो डि नोरोना कई दुर्लभ प्राणियों का घर है। देश का बेहद लोकप्रिय राष्ट्रीय समुद्री उद्यान यहीं पर स्थित है।
यहां डॉलफिन, हॉक्सबिल कछुओं और व्हेल के अलावा दुर्लभ पक्षियों को देखा जाता है। यूनेस्को ने भी इसे वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा दिया है। यह द्वीप पर्यटकों में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है।
इसी वजह से ब्राजील के कई प्रमुख शहरों से ज्यादा यहां पर ठहरना ज्यादा महंगा होता है। इस द्वीप पर पर्यटकों की संख्या को भी सीमित रखने के लिए नियम बनाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story