मालकिन को देखकर योग करना सीखा ये DOG, देखें वीडियो
वीडियो में डॉग अपनी मालकिन की नकल करते हुए योग सीख रहा है।

भारत के साथ अन्य देश में भी योगा फेमस हो रहा है। देश विदेश में भी लोग आज योग को अपना रहे हैं और स्वस्थय जीवन का आनंद ले रहे हैं। लेकिन एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिसमें डॉग अपनी मालकिन के साथ योगा करना सीख रहा है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर इस डॉग का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉग अपनी मालकिन की नकल करते हुए योग सीख रहा है। वीडियो की शुरुआत में महिला और डॉग दोनों ही मैट खींचकर लाते हैं और उसके ऊपर बैठकर योग शुरू करते हैं। यह डॉग महिला की नकल कर योग के सभी स्टेप फॉलो करता है।
महिला पहले सिर ऊपर उठाती है, तो डॉग भी अपना सिर ऊपर उठाता है। इसके बाद दोनों लेटकर पुशअप करते हैं। बाद में एक पैर हिलाकर एक्सरसाइज करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App