हैरतअंगेज! 40 हजार लोगों की हड्डियों से सजा है ये चर्च
सेडलेक ऑस्युअरी चेक गणराज्य में स्थित है।

वैसे तो इस अद्भुत दुनिया में आपको हजारों अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां इंसानी हड्डियों और कंकालों से चर्च को सजाया गया है।चर्च को देखते ही लगता है कि जैसे यह हड्डियों के ढांचे से ही खड़ा किया गया हो।
चर्च का यह नजारा अपनी एक अलग ही कहानी बयां करता है। इस संसार में कुछ ऐसे भी चर्च है जहा पर हजारों लोगोंं की हड्डियों और कंकालों को सहज कर रखा गया है। यह जगह सेडलेक ऑस्युअरी कहलाती है।
सबसे पहले यहां शवों की अस्थाई रूप से कब्र बनाई जाती है।
बाद में कुछ सालों बाद उसकी हड्डियां निकालकर यहां चर्च में ऑस्युअरी में रखी जाती हैं।
सेडलेक ऑस्युअरी चेक गणराज्य में स्थित है। इसमें करीब 40 हजार लोगों की हड्डियों को कलात्मक रूप से सजा रखा है।
इसे लोग चर्च ऑफ बोन्स के नाम से जानने लगे।
आज हर साल इस चर्च को देखने दुनिया भर से 2 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। 14वीं और 15वीं शताब्दी में यहां प्लेग और युद्धों के कारण बहुत अधिक मौतें हुई जिससे कब्रिस्तान में जगह ही नहीं बची।
तब यहां पर एक ऑस्युअरी बनाने का ख्याल आया। तब यह कार्य वहां के संतों को सौंप दिया जो कि कब्र में से हड्डियों को निकाल कर ऑस्युअरी में रख देते।
1870 में करीब 40000 लोगों की इन हड्डियों को कलात्मक रूप से सजाया गया। शीघ्र ही यह चर्च अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हो गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App