हैरतअंगेज! घर की चिमनी से निकला सांप, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
अमूमन आपने सांप को जंगल या कहीं पर बने बिल में रहते हुए देखा होगा, लेकिन कई बार सांप ऐसा भी होता है कि बिल में से बाहर निकल कर लोगों के घर में भी घुस आते है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 July 2018 3:20 AM GMT
अमूमन आपने सांप को जंगल या कहीं पर बने बिल में रहते हुए देखा होगा, लेकिन कई बार सांप ऐसा भी होता है कि बिल में से बाहर निकल कर लोगों के घर में भी घुस आते है।
लेकिन आज हम आपको जिस सांप के बारे में बताने जा रहे हैं वह एक व्यक्ति के घर में घुस कर ऐसी जगह घुस गया था जो कि बहुत ही हैरान कर देने वाली भी थी।
अमेरिका के टेक्सास शहर में रहने वाले गैरी डेविड एंटीली नाम के एक आदमी को रात 2:30 बजे अपने घर में बने फायरप्लेस से बहुत ही अजीबो-गरीब सी आवाज आ रही थी, जिसने बाद वह जब फायरप्लेस के पास गया।
जहां पर जाकर उसने देखा कि फायरप्लेस के अंदर एक बड़ा सा सांप बैठा हुआ है, जिसके बाद उसने एक चिमटे की मदद से उस सांप को बाहर निकाला और एक डब्बे में बंद कर दिया।
एंटीली बताते है कि उनको लग रहा था कि फायरप्लेस में कोई पक्षी हो सकता है क्योंकि उन्होंने पहले से ही फायरप्लेस में अपना रास्ता बना लिया था, लेकिन उन्हें फायरप्लेस में एक विशाल टेक्सास चूहा सांप मिला।
जिसे देखकर ही वह हैरान रह गए। एंटीली की बेटी ने इस सांप को पकड़ते हुए उनका वीडियो बना लिया था, जिसे उन्होंने फेसबुक पर शेयर किया और इस सांप के बारे में सबको बताया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story