ये देसी खतरों के खिलाड़ी विदेशी मीडिया में बटौर रहे हैं खूब सुर्खियां, जानिए कैसे
लखनऊ में गोमती नदी पर बने डालीगंज पुल पर ये नजारा आम है।

X
haribhoomi.comCreated On: 3 Jun 2014 12:00 AM GMT
लखनऊ. ये इंडिया के बच्चे हैं। हमारे देश में ऐसे बच्चे हर जगह मिल जाएंगे। ट्रेन के सामने खड़े होना या ट्रेन के साथ भागना इन बच्चों के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन जैसे ही ये तस्वीरें विदेशी मीडिया तक पहुंची तो वहां हंगामा हो गया। कोई इन्हें पागल कह रहा है तो कोई प्रशासन को कोस रहा है। इन देसी खतरों के खिलाड़ियों को विदेशी मीडिया में खूब कवरेज मिल रही है। विदेशी वेबसाइट डेली मेल ने इन बच्चों को कवर करते हुए उन्हें चिकन तक कह दिया।
लखनऊ में गोमती नदी पर बने डालीगंज पुल पर ये नजारा आम है। यहां पर हर दस मिनट में एक ट्रेन गुजरती है और करीबन हर ट्रेन के सामने ऐसे ही खतरों के खिलाड़ी अपना हुनर आजमाते हैं। जैसे ही स्टेशन से ट्रेन चलती है कुछ ही दूरी पर ये पुल बना हुआ है। यहां आते आते ट्रेन स्पीड पकड़ रही होती है। उसी समय ये बच्चे ट्रेन के आगे दौड़ लगाना शुरू करते हैं। ट्रेन पुल पर आने से पहले ये बच्चे अंतिम पल तक रूकते हैं, जितना संभव हो। उसके बाद ये ट्रेन के आगे दौड़ना शुरू कतरे हैं। पुल के बीच में पहुंचकर ये ट्रेन के करीब आने का इंतजार करते हैं। ये बच्चे हर रोज इस पुल पर आकर रोमांच का मजा लेते हैं। चिलचिलाती हुई गर्मी में ठंडक का अहसास लेने के साथ ही खतरों से खेलते ये बच्चे सभी के आकर्षण का केंद्र बनते हैं।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, पुलिस को खूब छकाते हैं ये बच्चे-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, पुलिस को खूब छकाते हैं ये बच्चे-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story