OMG! लड़के के पेट से निकला पांच फीट लंबा कीड़ा, देखकर डॉक्टर हुए हैरान
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक मरीज के पेट से साढ़े पांच फीट लंबा कीड़ा निकाला है। दो साल से बढ़ रही थी इनकी लंबाई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Jan 2018 4:36 PM GMT
अमेरिका में एक अजीबो गरीब वाक्या सामने आया है। कैलिफोर्निया के डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट से साढ़े पांच फीट लंबा कीड़ा निकाला है। यह सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा, लेकिन ये बात सच है। फ्रेस्नो काउंटी का एक व्यक्ति टॉयलेट में खून आने की शिकायत के साथ अस्पताल में पहुंचा था।
डॉ. बेन ने कहा, ‘मैंने एक टॉयलेट पेपर में कीड़े को लपेटना शुरू किया। वह बहुत बड़ा था।’ उन्होंने बताया कि फ्रेस्नो निवासी व्यक्ति के पेट में अजीब सी कुलबुलाहट की शिकायत की थी।
लड़के ने बताया था कि उसे ऐसा लग रहा मानो उसकी आंत पेट से बाहर आ जाएगी। जब पेट से कीड़ा निकल गया तो उसने राहत की सांस ली थी। बेन ने बताया कि अब उसको शरीर में मौजूद कीड़ों को खत्म करने के लिए उसे दवा दी गई है।
सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन में पिछले साल एक अध्ययन प्रकाशित हुआ था। इसमें सैल्मन फिश का ज्यादा सेवन करने को लेकर आगाह किया गया था। दरअसल, कैलिफोर्निया ये निवासी रोज जापानी भोजन सुशी (बिना पकी मछली और चावल) का सेवन करता था।
डॉक्टरों ने बताया कि इसके ऐसे खान-पान के कारण वो कीड़ा पेट में आया था, लेकिन अब उसे मछली को ना खाने की सख्त हिदायत दी गई है। पेट का ख्याल न रखना और बेहिसाब बिना पकी हुई मछली का रोज सेवन करना इस 14 साल के किशोर को बेहद भारी पड़ा गया।
इससे उसके पेट में छोटे-छोटे हुकवर्म (कीड़े) पैदा हो गए थे। दो साल में ये कीड़े उसके शरीर का 22 लीटर खून पी गए। डॉक्टर भी उसकी इस बारे में पता नहीं लगा पाए थे।
इंफेक्शन के कारण लड़के के पेट का आधा हिस्सा लाल पड़ गया। इन स्थितियों का पता तब लगा, जब डॉक्टरों ने जांच-पड़ताल के दौरान उसके पेट में एक कैमरा डाला था।
यह मामला दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से जुड़ा है। कैमरे की मदद से पता लगा कि उसके पेट का आधा हिस्से में तो कुछ नजर नहीं आया। मगर बाकी का हिस्सा लाल था। जब लाल हुए हिस्से को कैमरे की मदद से ध्यान से देखा गया तो नजरा कुछ हैरान कर देने वाला था।
डॉक्टर्स का कहना है कि लड़का लंबे समय से अनेमिया से पीड़ित था। लेकिन इलाज के कारण उस पर उसका खासा प्रभाव नहीं पड़ा था। कैप्सूल एंडोस्कोपी की गई, जिसमें उसके पेट में कीड़े रेंगते हुए पाए गए। उन्होंने ही उसके पेट में खून पिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story