अजीबो-गरीब जानवर ने संसद परिसर में मचाया हडकंप, संसद की लाइब्रेरी में दिखा दुर्लभ जीव
क्षेत्रिय भाषा में ''कब्र बिच्चु'' नाम से जाना जाने वाला यह जीव लुप्तप्राय जीवों की श्रेणी में शामिल है

X
haribhoomi.comCreated On: 30 July 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. कड़ी सुरक्षा वाली संसद परिसर में एक अजीब से दिखने वाले स्तनधारी जीव की मौजूदगी ने सुरक्षाबलों को काफी देर तक असहज स्थिति में डाले रखा। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में इस जीव को देखकर संसद के कर्मचारी आतंकित हो गए थे। दिल्ली स्थित समाजसेवी संस्था वाइल्डलाईफ SOS ने बताया कि 'पाम सीवेट' नाम का यह स्तनधारी जीव मंगूस और जंगली बिल्ली का क्रास ब्रीड सा दिखता है।
संसद परिसर से इस जीव को बाहर निकालने के लिए इसी संस्था के कर्मचारियों को बुलाया गया था। संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्रिय भाषा में 'कब्र बिच्चु' नाम से जाना जाने वाला यह जीव लुप्तप्राय जीवों की श्रेणी में शामिल है। यह जीव बारिश से बचने के लिए संसद परिसर में घुस आया था। संसद के सूत्रों से पता चला कि यह घटना कुछ
दिन पहले की है।
वाइल्डलाईफ SOS की सह-संस्थापक गीता सेशमानी ने बताया कि दिल्ली इस लिहाज से बेहद भाग्यशाली है कि यह शहर अभी भी इस दुर्लभ प्राणी का घर बना हुआ है। हम सब को दिल्ली में हरियाली बनाए रखने की मशक्कत करनी चाहिए ताकि इस तरह के जीवों के लिए भोजन और आश्रय सुनिशचित किया जा सके। यह समय की मांग है कि लोगों को वन्यजीव संरक्षण के लिए शिक्षित किया जाए।
NGO के अनुसार सीवेट को बुरी तरह से डिहाइड्रेटेड अवस्था में पाया गया था और वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है। स्वस्थ हो जाने के बाद जल्द ही उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, पाम सीवेट के बारे में रोचक जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story