गजब! ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों पर स्पाइडरमैन की तरह चढ़ जाता है ये शख्स
हम लोग एक या दो फ्लोर पर अगर सीढ़ियों से चले जाते हैं तो थक जाते हैं लेकिन एक ऐसा व्यक्ति भी है जो ऊंची इमारतों पर चढ़ने का शौकीन है। जिसने बिना थके 100 से ज्यादा मंजिलों वाली इमारतों पर चढ़ाई की है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Jun 2018 10:18 AM GMT
हम लोग एक या दो फ्लोर पर अगर सीढ़ियों से चले जाते हैं तो थक जाते हैं लेकिन एक ऐसा व्यक्ति भी है जो ऊंची इमारतों पर चढ़ने का शौकीन है। जिसने बिना थके 100 से ज्यादा मंजिलों वाली इमारतों पर चढ़ाई की है।
आज हम जिस व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। उसके कारनामों के बारे में जानकर ही आप हैरान रह जाएंगे। एलेन रॉबर्ट फ्रांसीसी स्पाइडरमैन के नाम से मशहूर है और इनकी उम्र 55 साल हैं।
डेयरडेविल फ्रांसीसी पर्वतारोही एलेन रॉबर्ट को दक्षिण कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पीछे की वजह यह है कि वह बिना किसी सुरक्षा लिए सियोल के लोट्टे वर्ल्ड टॉवर पर चढ़ाई करने लगे।

एलेन ने लोट्टे वर्ल्ड टॉवर में 123 मंजिल है और एलेन ने 75वीं मंजिल तक की चढ़ाई कर ली थी लेकिन टॉवर सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें रोक दिया बीच में ही रोक दिया।
बता दें एलेन बिना किसी मदद के फिल्मी किरदार स्पाइडरमैन की तरह गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ाई करते हैं। हालांकि इमारतो की चढ़ाई करते समय उनको हर तरह की सुरक्षा दी जाती है।

लेकिन वह किसी भी सुरक्षा के बिना अपनी चढ़ाई पूरी करते है। रॉबर्ट ने बताया है कि वह 75 मंजिल की चढ़ाई कर चुके थे। जिसके बाद वह उन्हें इमारत की रख रखाव करने वाले उपकरण के जरिये छत पर ले जाया गया।
रॉबर्ट का कहना है कि उनकी यह चढ़ाई दो कोरियाई देशों के बीच शांति बनाने के प्रयासों के जश्न के तौर पर थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story