OMG! इस आदमी के 2 हफ्ते से नाक में पाल रखी थी जोंक, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
यूं तो हमारे शरीर के किसी भी अंग में अगर किसी भी तरह के कीडे-मकोड़े घूस जाते है तो हमें तुरंत ही बहुत परेशानी होने लगती हैं लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं। जिन्हें यह महसूस नहीं होता कि उनके शरीर में बाहरी जीव ने प्रवेश कर लिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Jun 2018 10:48 AM GMT
यूं तो हमारे शरीर के किसी भी अंग में अगर किसी भी तरह के कीडे-मकोड़े घूस जाते है तो हमें तुरंत ही बहुत परेशानी होने लगती हैं लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं। जिन्हें यह महसूस नहीं होता कि उनके शरीर में बाहरी जीव ने प्रवेश कर लिया है।
ऐसा ही एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति की नाक में बाहरी जीव पल रहा होता है और जिसे इसके बारे में बहुत बाद में पता चलता है।

दक्षिण चीन के एक व्यक्ति की नाक में से लगातार 10 दिन से खून बह रहा था। जब वह डॉक्टर के पास गया तब उसे पता चला कि उसके नाम में जोंक है।

इस व्यक्ति की नाक में जोंक 2 हफ्ते से घुसी हुई थी। जिसकी वजह से यह व्यक्ति बहुत ही ज्यादा परेशान था। हैरान करने वाली बात यह है कि 2 हफ्ते से एक इंसान की नाक में बैठकर जोंक खुन पी रही थी।

इस जोंक को जब व्यक्ति की नाक में से निकाला गया तो जोंक जिंदा थी। जोंक दो हफ्ते से नाक में खून पीकर जिंदा थी। इस जोंक को डॉक्टर और एक नर्स की मदद से नाक में से निकाला गया।
बता दें कि जब व्यक्ति नदी में तैर रहा था। उसी समय उसकी नाक में यह जोंक घुस गई थी। चीन में रहने वाले इस व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसकी नाक में कुछ देखा था लेकिन वह उसे नाक से नहीं निकाल पाई।
जिसके बाद उन्हें डॉक्टर का सहारा लेना पड़ा। इस जोंक को निकालते समय डॉक्टर की मदद कर रही नर्स बहुत ही ज्यादा डर गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story