गजब! मजदूर कर रहे थे हाईवे की खुदाई, मिल गया खजाना
इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने श्रमिकों को धमका कर सिक्के लूट लिए और भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

दिल्ली में हाईवे की खुदाई में एक बड़ा रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहां पर मटकों में चांदी के सिक्के निकले हैं जो मध्यकालीन युग के प्रतीत हो रहे हैं।
पुलिस और पुरातत्व विभाग इस रहस्य का पता लगा रही है। इन दिनों दिल्ली जोया के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के बुढ़नपुर में हाईवे पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की देखरेख में हरियाणा के हिसार की कंपनी निर्माण करा रही है। मंगलवार को कर्मचारी जेसीबी से खुदाई कर रहे थे।
इस दौरान यहां पर चांदी के सिक्के मिलने से अफरातफरी मच गई। खुदाई में मिट्टी के दो मटकों में चांदी के सिक्के मिले थे। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने श्रमिकों को धमका कर सिक्के लूट लिए और भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- अविश्वसनीय: शेरनी ने गर्भवती हिरण के पेट से भ्रूण को निकला और फिर किया ये सब
सिक्के मिलने की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद कराया गया। इसके बाद मामले की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। इस दौरान वहां काम कर रहे श्रमिकों ने पुलिस को बताया की खुदाई में मिले सिक्कों का वजन करीब 20 किलोग्राम के लगभग होगा।
इसके अलावा वह सिक्के लगभग 1862 के आसपास के प्रतीत हो रहे थे। ऐसे में पुलिस व पुरातत्व श्रमिकों के बताए आईडिया से इस मध्यकालीन खजाने का रहस्य पता लगाने में जुट गए हैं। ज्ञात हो कि हाईवे पर सात साल से पुल का निर्माण कार्य बंद पड़ा था। एक महीने पहले फिर से काम शुरू हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App