वीडियो: देखते ही देखते 2000 टन का मंदिर खिसक गया 30 मीटर
बौद्ध मंदिर में हर रोज करीब एक लाख अधिक लोग आते हैं।

चीन के शंघाई शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर स्थित 135 साल पुराना और 2000 टन का बौद्ध मंदिर 30 मीटर खिसक गया।
ये आपने आप में एक हैरान करने वाली बात है। लेकिन इस मंदिर में एक बात और हैरान करने वाली है। बताया जाता है कि इस मंदिर में हर रोज करीब एक लाख अधिक लोग आते हैं।
दरअसल इस मंदिर के मुख्य हॉल में पर्यटकों की भीड़ बहुत अधिक हो जाती थी और मंदिर का महावीर हॉल दूसरे बड़े हॉल से महज 15 मीटर की दूरी पर था।
जिस कारण इस मंदिर को उत्तर की ओर 30 मीटर तक खिसका दिया गया है। साथ ही मंदिर को अपनी जगह से डेढ़ मीटर ऊपर उठा दिया गया है।
मंदिर को शिफ्ट करने का काम दो सितंबर को शुरु हुआ था, और बहुत जल्द मजदूरों की मदद से ये काम बीते रविवार पूरा हो सका। हॉल में स्थापित बौद्ध मूर्तियों को भी अपनी जगह से हटाकर दूसरी जगह पर रखा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App