देखिए, समुद्र के अंदर की रंगीन दुनिया की तस्वीरें
समुद्र उपर से भले ही एक रंग का दिखता हो लेकिन उसके भीतर की दुनिया बहुत ही खूबसूरत और रंगीन है।

नई दिल्ली. समुद्र उपर से भले ही एक रंग का दिखता हो लेकिन उसके भीतर की दुनिया बहुत ही खूबसूरत और रंगीन है। समुद्र के भीतर जीवन की इन रोचक तस्वीरों को फ़ोटोग्राफ़र अलेक्जेंडर सेमेनोव ने अपने कैमरे में क़ैद किया है। अलेक्जेंडर सेमेनोव ने गहरे पानी मे जाकर समुद्र के अंदर के खतरनाक जानवरों की कुछ तस्वीरों को उतारा है। 28 साल के अलेक्जेंडर सेमेनोव रुस के रहने वाले है।
अलेक्जेंडर सेमेनोव ने उत्तर पश्चिम प्रशांत महासागर के बर्फ़ीले पानी में उतरकर हॉल ने इन तस्वीरों को कैमरे में क़ैद किया। अब तक हमारी नज़रों से दूर रही इस दुनिया की तस्वीरों को कैमरे में क़ैद करने के लिए सेमेनोव को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी। सेमेनोव वर्तमान में सफेद सागर जैविक स्टेशन के प्रमुक हैं, और मास्को में रहते है। सेमेनोव 2008 से दुनिया भर के महासागरों में पायी जाने वाली दुर्लभ प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया है।
अलेक्जेंडर सेमेनोव ने बर्फ़ीले पानी के इन जीवों जैसे परभक्षी सी स्टार्स, ओल्फ़ ईल, चालाक वार्बोनेट और ऑक्टोपस की तस्वीरें लीं। दुनिया की नज़रों से दूर रहने वाली चीज़ों और जोखिम भरे क्षेत्रों की तस्वीरें खींचना सेमेनोव का पैशन है। इसी कारण उन्होंने कभी-कभार दिखने वाले जीवों के व्यवहार की तस्वीरों को कैमरे में क़ैद करने की तकनीक विकसित की है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App