देखिए, 13 देशों की ट्रैफ़िक जाम की तस्वीरें, जहां लगती हैं मीलों लम्बी लाईनें
देखिए 13 देशों की ट्रैफ़िक जाम की तस्वीरें

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Dec 2013 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. ट्रैफ़िक की समस्या अब किसी एक देश या महाद्वीप की नहीं बल्कि दुनिया के लगभग हर बड़े शहर की समस्या है। मुंबई की लोकल सेवाएं विश्व की सबसे व्यस्त सेवाओं में से एक हैं। अनुमान के मुताबिक इन लोकल ट्रेनों में प्रतिदिन 70 से 80 लाख लोग यात्रा करते हैं। दुनिया भर की ट्रेन सेवाओं की तुलना में मुंबई की इन लोकल ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़भाड़ होती है पर ये हाल सिर्फ मुंबई का नहीं बल्कि विश्व के कई बड़े शहरों में लोगों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
भारत में पिछले दो दशक में शहरों का जबरदस्त विकास हुआ है। महानगरों की आबादी भी बहुत तेजी से बढ़ी है। ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मैकिंजे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2008 में शहरी जनसंख्या लगभग 34 करोड़ थी, जो 2030 तक बढ़ कर 59 करोड़ पहुंच जाएगी। सिर्फ दिल्ली की बात करें तो यहां की जनसंख्या पिछले एक दशक में 21 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। छोटे शहरों में भी यह वृद्धि कम आश्चर्यजनक नहीं है।
नीचे की स्लाइड्स में देखिए, ट्रैफ़िक जाम से जुड़ी तस्वीरें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story