VIDEO: जब लड़की को समुद्र में खींच ले गई मछली
लड़की को बचाने के लिए एक आदमी भी उसके पीछे समुद्र में कूदा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 May 2017 5:47 PM GMT
कनाडा के पश्चिमी समुद्री तट पर स्टीवस्टोन में एक ऐसी हैरतंगेज घटना हुई जिसे देख कर हर कोई दंग रह गया। दरसल हुआ ये कि कैलिफोर्निया के समुद्री तट पर अचानक से एक सील एक लड़की को समुद्र के अंदर खींच कर ले गई।
लड़की को बचाने के लिए एक आदमी भी उसके पीछे समुद्र में कूदा।
दरसल हुआ ये कि कैलिफोर्निया के डॉक पर जब सील मछली समुद्र में उछली तो वहां मौजूद लोग उत्साहित हो ख़ुशी से तालियां बजाने लगे कि अचानक एक लड़की मछली को देखने के लिए डॉक पर बैठ गई।
उसके एक सेकंड बाद वो मछली फिर से उछली लेकिन इस बार सील लड़की की ड्रेस को पकड़ के उसे समुद्र में खींच ले गई। जिसे देख वहां मौजूद लोग डर से चिल्लाने लगे।
इस घटना के तुरंत बाद एक शख्स लड़की को बचाने के लिए पानी में कूद गया। हालांकि इसमें लड़की और न ही उसे बचाने वाले शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
इस घटना का पूरा वीडियो माइकल फुजिवारा नामक एक व्यक्ति ने शूट कर यूट्यूब पर डाल दिया, जिसके बाद करीब 1.5 मिलियन लोगों ने इसे देखा और वीडियो वायरल हो गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story