OMG! महिला की आंख में 7 दिन से रेंग रहा था कीड़ा, हुआ कुछ ऐसा हाल
रूस से एक बहुत ही हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 32 साल की एक महिला की आंख के नीचे एक छोटा सा अजीब दिखने वाला निशान पाया गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 Jun 2018 5:01 PM GMT
रूस से एक बहुत ही हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 32 साल की एक महिला की आंख के नीचे एक छोटा सा अजीब दिखने वाला निशान पाया गया है।
ये महिला पहले तो यह बिलकुल नहीं समझ नहीं पाई कि यह निशान किस चीज का है, लेकिन फिर कुछ हफ्तों के बाद महिला ने देखा कि वो अजीबोगरीब दिखने वाला निशान अपने आप ही जगह बदल रहा है।
पहले तो यह अजीबोगरीब निशान महिला की आंख के नीचे था, फिर ये निशान उसकी आईब्रो के नीचे आ गया, लेकिन बाद में वह उसके होठों के नज़दीक तक पहुंचे गया, जिसकी वजह से इस महिला का मुंह सूज गया।
बता दें महिला की स्किन के नीचे को निशान नहीं बल्कि एक परजीवी मौजूद था, जो कि वहीं पर पल रहा था। महिला को एक मच्छर ने काट लिया था, जिसके बाद ये परजीवी उसकी स्किन में पहुंच गया।
जब भी ये परजीवी इस महिला की त्वजा के अंदर खिसकता तभी उसे उस जगह खुजली और जलन होने लगती थी। महिला का कहना है कि मॉस्को के नजदीक एक ग्रामीण इलाके में वह यात्रा कर रही थी तो उसे मच्छर के काटने वाली बात याद आई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story