साइबर अटैक से बचने के लिए रूस ने करवाया ''गंगा जल'' का छिड़काव
साइबर अटैक से बचने के लिए सभी देश तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं।

ऐसे समय में जब पूरा विश्व साइबर अटैक रेनसमवेयर के हमले से बुरी तरह से प्रभावित है, और इस हमले से निपटने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं।
इन तमाम उपायों के बीच रूस में रेनसमवेयर के हमले से बचने के लिए वहां के ऑर्थोडोक्स चर्च के पादरी सरकार के अहम कम्प्यूटरों और सर्वर रूम में पवित्र गंगा जल का छिड़काव कर रहे हैं।
अंग्रेजी वेबसाइट patheos.com के मुताबिक रूस की सोशल मीडिया में इन दिनों कई तस्वीरें छाई हुईं हैं। इन तस्वीरों में चर्च के मुख्य पादरी कम्प्यूटर और सर्वर रूम पवित्र जल छिड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि रूस में चर्च सत्ता का एक अहम केंद्र है। यहां चर्च के सरकार से नजदीकी रिश्ते रहते हैं।
मालूम हो कि रूस में चर्च के पादरी को भी वहीं स्थान और ताकत हासिल है जो सम्मान और ताकत वेटिकन सिटी चर्च के पोप को है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App