प्रथम विश्व युद्ध के इस सैनिक के घर से मिली 103 साल पुरानी चॉकलेट, तंबाकू और सिगरेट
एक ऐतिहासिक चीज मिली है जिसके बारे में जानकर ही आप हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। इतनी पुरानी चीज कैसे अब तक सही रह सकती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Jun 2018 1:41 PM GMT
यूं तो बहुत सी पुरानी चीजों को संभाल कर रखने के लिए दुनिया भर में म्यूजियम बने हुए है ताकि म्यूजियम में ऐतिहासिक चीजों को लंबे समय तक रख सकें जिससे की आगे आने वाली पीढ़ियों को यह ऐतिहासिक चीजें दिखा सकें।
ऐसी ही एक ऐतिहासिक चीज मिली है जिसके बारे में जानकर ही आप हैरान हो जाएंगे और सोचेंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। इतनी पुरानी चीज कैसे अब तक सही रह सकती है।

बता दें प्रथम विश्व युद्ध के एक सैनिक रिचर्ड बुलिमोर के संग्रह से 103 साल पुरानी चॉकलेट मिली है और इस चॉकलेट के टीन के साथ एक और टीन मिला हैा जिसमें सिगरेट और तम्बाकू है।
रिचर्ड बुलिमोर एक ऐसे सैनिक थे जिसे प्रथम विश्व युद्ध के लिए काफी सारे मैडल और तोहफे मिल चुके है और उन्हें यह चॉकलेट भी तोहफे में मिली थी। जिसकी नीलामी अब जाकर हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रथम विश्व युद्ध में पहले क्रिसमस के दौरान फ्रांस में सेवा करने वाले सैनिकों को कॉलोनियों गिफ्ट दिए गए थे जिन्हें मैन्सफील्ड नॉटिंघमशायर में बनाया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story