25 साल बाद जेल वापस लौटा कैदी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
अपराधी का नाम नजर है जो कि 25 साल बाद जेल वापस आ गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 July 2017 3:18 PM GMT
पिंजरे में बंद होकर रहना किसे अच्छा लगता है और अगर वो पिंजरा जेल हो तब तो बिल्कुल ही नहीं। इसलिए एक कैदी जेल से फरार हो जाता है लेकिन जेल से फरार होने के 25 साल बाद वापस आ जाना कोई ऐसा क्यों करेगा।
मामला कोच्चि के मतानचैरी का है जहां एक शख्स को 1991 में हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। 1992 दिसंबर में वो 30 दिन की पैरोल पर फरार हो गया। अपराधी का नाम नजर है जो कि 25 साल बाद जेल वापस आ गया।
नजर की उम्र 55 साल है। पुलिस ने बताया कि नजर कैंसर पीड़ित है और बुधवार रात वो पूजापूरा जेल इसलिए लौट आया क्योंकि वो अपने परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहता था। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड्स की जांच करने के बाद उसे फिर से जेल में बंद कर दिया गया है।
गौरतलब है कि नजर अविवाहित है औऱ वो भाग कर खाड़ी देश चला गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story