हैरतअंगेज! अरबों में बिका ये फूलदान, जानें इसकी खासियत
अक्सर जब भी ऐतिहासिक चीजों की निलामी होती है तो छोटी से छोटी चीज भी करोड़ों रूपये में निलाम हो जाती है। हैरानी यह देख कर होती है कि लोग इन चीजों को करोड़ो रूपये में खरीद भी लेते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 Jun 2018 5:03 PM GMT
अक्सर जब भी ऐतिहासिक चीजों की निलामी होती है तो छोटी से छोटी चीज भी करोड़ों रूपये में निलाम हो जाती है। हैरानी यह देख कर होती है कि लोग इन चीजों को करोड़ो रूपये में खरीद भी लेते हैं।
दस सालों से एक जूते के डिब्बे में बंद एक चीनी फूलदान की निलामी हुई है। आप भी हैरान रह जाएंगे। जब आपको पता चलेगा कि कितने करोड़ में इस फूलदान को खरीदा गया है।
बता दें पेरिस के सोथबी में मंगलवार को यह फूलदान 1.42 करोड़ यूरो यानि एक एक अरब से ऊपर में निलाम हुआ है। यह फूलदान अपने अनुमानित मूल्य से 20 गुना अधिक में बिका है।

सोथबी निलामी घर द्वारा यह फूलदान अब तक की सबसे ऊंची कीमत पर बेची गई चीज है। सोथबी के एशियन आर्ट्स विशेषज्ञ ओलिवियर वालमीर ने कहा कि यह फूलदान कला का बड़ा नमूना है।
यह फूलदान चीनी मिट्टी का बना हुआ है। 30 सेंटीमीटर बल्ब के आकार का फूलदान हरे, नीले, पीले और बैंगनी रंगों से डिज्ञाइन किया गया है। इसे फूलदान को किंग राजवंश के सम्राट के समय का बताया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story