गजब: मुट्ठी में अंडा दबाकर तोड़ दी 29 ड्रिंक केन, अंडा रहा सलामत
राशिद एक मिनट में सिर के सहारे सबसे ज्यादा कच्चा नारियल तोड़ने की उपलब्धि भी हासिल कर चुके हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Sep 2017 3:02 PM GMT
दुनिया की इस भीड़ से अलग दिखने के लिए हर इंसान कभी अच्छा तो कभी बुरा करने का प्रयास करता रहता है। इसके अलावा कभी कुछ ऐसा अनोखा कारनामा भी हो जाता है जो इंसान को पूरी दुनिया में मशहूर कर देता है।
पाकिस्तान के मो. राशिद ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे सुनकर आप को यकीन करना मुश्किल होगा लेकिन यह सच है। पाकिस्तान एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष मो. राशिद के कारनामें को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।
राशिद ने हाथ में अंडा दबाकर 30 सेकेंड में सबसे ज्यादा ड्रिंक केन तोड़ने का रिकार्ड बनाया है और हैरान करने वाली बात यह रही कि अंडा बिल्कुल सही सलामत था। उनका यह कारनामा सोशल मिडिया पर छाया हुआ है और लोंगो द्वारा पंसद भी किया जा रहा है।
राशिद के नाम और कई उपलब्धियां भी दर्ज हैं। राशिद ने इससे पहले एक मिनट में कोहनी से सबसे ज्यादा ड्रिंक केन तोडऩे के साथ-साथ 1 मिनट में सिर से सहारे बोतल से सबसे ज्यादा कैप निकालने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।
एक मिनट में सिर के सहारे सबसे ज्यादा कच्चा नारियल तोडऩे की भी उपलब्धि वह हासिल कर चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story