ये है दुनिया का एकमात्र ऐसा समुद्र जिसका नहीं है कोई किनारा
आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगीं में हर कोई कुछ सुकून के पलों की तलाश में रहता है। इन्हीं पलों को ढूंढ़ने के लिए लोग कभी अपनों के साथ किसी समुद्र के किनारे पर जाना पसंद करते हैं, तो कभी वादियों की आगोश में खो जाना चाहते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 July 2018 2:53 PM GMT Last Updated On: 2019-07-27 13:02:37.0
आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगीं में हर कोई कुछ सुकून के पलों की तलाश में रहता है। इन्हीं पलों को ढूंढ़ने के लिए लोग कभी अपनों के साथ किसी समुद्र के किनारे पर जाना पसंद करते हैं, तो कभी वादियों की आगोश में खो जाना चाहते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही समुद्र के बारे में बता रहे हैं, जिसका किनारा बनाना भगवान शायद भूल गए...
समुद्री घास के नाम से है प्रसिद्ध
जी हां, 'सारगासो सी' नाम का दुनिया में एकलौता ऐसा समुद्र है, जिसका कोई किनारा नहीं है। इसके आसपास कई मीलों तक आपको कोई जमीन नहीं दिखाई देगी। इसका नाम समुद्र में पाई जाने वाली 'सारगासम समुद्री घास' के नाम पर पड़ा है।
हमेशा रहता गर्म पानी
ये खास जगह अटलांटिक महासागर के पूर्व में मौजूद है। इस समुद्र की एक और खासियत ये है कि ये अटलांटिक महासागर जैसे ठंडे इलाके में होने के बावजूद इस समुद्र का पानी हमेशा गर्म रहता है। जो इसे दुनिया के बाकी समुद्रों से अलग करती है।
अगर आप इस जगह को देखना चाहते हैं तो एक बात का जरूर याद रखें क्योंकि ये समुद्र 'द फेमस बरमूडा ट्राएंगल' के करीब ही है। बता दें कि 'बरमूडा ट्राएंगल' ऐसी जगह है जहाँ से आज तक कोई भी जिन्दा नहीं लौटा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story