Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

11 मर्दों की अकेली दुल्हन, पूरा मामला जानकर सिर चक्कर खा जाएगा

ये लुटेरी दुल्हन फेसबुक के जरिए अपने शिकार को तलाश करती है।

11 मर्दों की अकेली दुल्हन, पूरा मामला जानकर सिर चक्कर खा जाएगा
X

थाईलैंड में एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने महज 2 सालों में 11 लोगों से ना केवल शादी रचाई बल्कि उन्हें लाखों का चूना लगाकर फरार भी हो गई।

थाईलैंड में रहने वाली ये लुटेरी दुल्हन फेसबुक के जरिए अपने शिकार को तलाश करती है। पहले ये लड़कों को अपना दोस्त बनाती थी उसके बाद उनसे मुलाकात करती थी। कुछ मुलाकातों के बाद ये उनके साथ संबंध बनाती थी और फिर उनसे शादी कर पैसे लेकर भाग जाती थी।

इसे भी पढ़ें- टैक्सी ड्राइवर ने पालतू कुतिया को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता की मौत

वन इंडिया की खबर के मुताबिक महिला ने दो साल के भीतर कुल 11 लोगों से शादी रचाई और हर शख्स से किसी ना किसी बहाने तकरीबन 4 लाख रुपए से लेकर 20 लाख रुपए तक मांगे और कुछ ही दिनों बाद फरार हो गई।

लोग इस 'भगोड़ी दुल्हन' का नाम भी दे चुके हैं। भोले-भाले लड़कों से ये अपने घरवालों के नाम पर पैसे लेती थी। ये कहती थी कि इसे अपने घरवालों को पैसे वापस करने हैं। इसके प्यार में गिरफ्त मर्द भी इसे झट से पैसे दे देते थे।

इसे भी पढ़ें- VIDEO: ये बाबा झाड़ू से करता है अपने भक्तों की पिटाई!

थाईलैंड पुलिस ने गुरुवार देर इस लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस महिला ने सिर्फ अगस्त महा में 4 शादियां रचाई। खबरों के अनुसार पुलिस ने पहले 12 पतियों द्वारा शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में यह संख्या घटाकर 11 कर दी गई।

आरोपी महिला का नाम जरियापोन बुआयाई है, हालांकि महिला पर आरोपों की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story