OMG! दुनिया नाक से सूंघती है लेकिन यह व्यक्ति करता है कुछ और
आजकल ज्यादातर लोग यही चाहते है कि वह कुछ ऐसा कर जाएं कि दुनिया उन्हें याद रखें। ऐसा करने के लिए कई लोग अच्छे काम करते है तो कई लोग बुरे काम करते है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 May 2018 5:12 PM GMT
आजकल ज्यादातर लोग यही चाहते है कि वह कुछ ऐसा कर जाएं कि दुनिया उन्हें याद रखें। ऐसा करने के लिए कई लोग अच्छे काम करते है तो कई लोग बुरे काम करते है।
लेकिन इनमें से कुछ ऐसे लोग होते है जो हैरतअंगेज कारनामा कर जाते है। जिन्हें दुनिया में फिर उनके कारनामें के लिए ही जाना जाता है।
ऐसा ही एक हैरतअंगेज कर देने वाला कारनामा हैदराबाद के खुर्शीद हुसैन ने किया है। खुर्शीद अपनी नाक से टाइपिंग करते है और वह टाइपिंग करने के अपने हाथों का प्रयोग नहीं करते।

खुर्शीद बताते है कि उन्होंने 10 साल की उम्र से ही टाइपिंग सीखना शुरु कर दिया था। उन्होंने छोटी उम्र से नाक से टाइपिंग करना शुरू किया था।

खुर्शीद चाहते थे कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जाएं। इसलिए वह रोजाना 8 घंटे प्रैक्टिस किया करते थे। जिसकी वजह से आज उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है।

खुर्शीद ने दो बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम लिखवाया है। खुर्शीद ने की-बोर्ड पर सिर्फ 3.43 सेकेंड्स में सारे अल्फाबेट टाइप करके एक इतिहास रचा है।
नाक के खुर्शीद के लिए टाइप करना कोई आसान काम नहीं था। खुर्शीद कहते है कि नाक से टाइप करते समय उन्हें की-बोर्ड देखने में काफी मुश्किल होती है, क्योंकि की-बोर्ड उनके आंख के काफी करीब होता है। जिसके वजह से उन्हें लेटर्स काफी धुंधले दिखाई देते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story