OMG! इस देश में रेनबो जैसा कलरफुल मिलता है भुट्टा, देखें फोटो
अमेरिका से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसे देखकर आप भी बहुत हैरान रह जाएंगे। अमेरिका में इंद्रधनुष के रंग वाले भुट्टे को देखा गया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 May 2018 4:54 AM GMT
अमेरिका से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसे देखकर आप भी बहुत हैरान रह जाएंगे। अमेरिका में इंद्रधनुष के रंग वाले भुट्टे को देखा गया है। सिर्फ देखा ही नहीं गया बल्कि इन रंग-बिरंगें दिखने वाले भुट्टे की खेती भी वहां पर की जा रही है।

दुनिया में आजतक दो ही रंग भुट्टे देखने को मिलते थे जिसमें की एक सफेद रंग है तो दूसरा पीले रंग का। लेकिन इस तरह के रंग-बिरंगें भुट्टे की कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जोकि आज पूरी दुनिया में अपने रंगों को लेकर मशहूर हो रहे है।

हजारों वर्षों से अमेरिका के मूल लोगों ने मक्का को अपने कृषि और औपचारिक जीवनशैली में अपनाया हुआ है और यहां के लोगों ने भुट्टे के विभिन्न रूपों को विकसित भी किया जिसकी तस्वीरें आज हम सकते हैं।

अमेरिका में पाए जाने वाले यह भुट्टे आज सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। नीली-हरे, गुलाबी-बैंगनी, सुरमई, रंग के यह भुट्टे देखने के काफी अच्छे लग रहे है। आज दुनिया का हर देश यही कोशिश कर रहा है कि वह भी कलरफुट भुट्टे की खेती अपने देश में कर पाएं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story