OMG! इस देश में माता-पिता खुद अपने बच्चों को पिलाते हैं सिगरेट, जानें इसके पीछे का कारण
यूं तो हर धर्म में अलग-अलग तरह की प्रथाएं होती हैं, जिन्हें उनके धर्म के अधिकतर लोग फॉलो भी करते हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए वह लोग अपने तीज-त्योहार को भी मनाते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Jun 2018 11:17 AM GMT
यूं तो हर धर्म में अलग-अलग तरह की प्रथाएं होती हैं, जिन्हें उनके धर्म के अधिकतर लोग फॉलो भी करते हैं और उसी को ध्यान में रखते हुए वह लोग अपने तीज-त्योहार को भी मनाते हैं।
लेकिन कई बार कुछ धर्मों में ऐसी प्रथाएं भी होती है जिनके बारे में जानकर बहुत ज्यादा हैरानी होने लगती है। ऐसे ही एक प्रथा के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है, जिसे जानने के बाद आपको हंसी तो आएंगी लेकिन आप चौंक भी बहुत जाएंगे।
उत्तरी पुर्तगाल के एक छोटे से गांव में तीज-त्योहार बहुत ही अलग ढंग से मनाए जाते है। पुर्तगाल में एपिफेनी नाम का एक ऐसा त्योहार होता है जिसमें वहां के बच्चों को धुम्रपान करने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस गांव के लोगों का मानना है कि जो लोग गांव में रहते है वो कि सिर्फ इस परंपरा के अर्थ को समझ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग इस त्योहार को मानाने में बहुत ही असहज महसूस करते हैं।
इस गांव के एक व्यक्ति से जब मीडिया ने बात कि तो उन्होंने कहा है कि " मेरे लिए ये आसान नहीं है, सबको लगता है हम बेहतर माता-पिता नहीं हैं, लेकिन मुझे किसी को कोई सफाई नहीं देनी।
यह मेरी परंपरा है और मैं इसी किसी भी हालत में निभाउंगा"। एपिफेनी त्योहार की वजह से इस गांव के बच्चे एक दिन में एक से दो डब्बे सिगरेट के खत्म कर देते हैं।

बता दें आम तौर यह परंपरा ज्यादा दिनों तक नहीं चलती लेकिन फिर भी लाख विरोध करने के बावजूद इस गांव के कुछ घर ऐसे हैं, जो कि आज भी इस अजीबोगरीब प्रथा का पालन करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story