इस जानवर की रगों में दौड़ रहा है नीले रंग का खून, इस वजह से लाखों में बिकता है इसका ब्लड
ये तो आप भी हमेशा से ही सुनते और देखते हुए आ रहे होंगे कि मनुष्य हो जीव-जंतु दोनों का खून एक जैसा यानि लाल ही होता है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी जीव का खून लाल न होकर किसी और रंग का है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Jun 2018 5:47 PM GMT
ये तो आप भी हमेशा से ही सुनते और देखते हुए आ रहे होंगे कि मनुष्य हो जीव-जंतु दोनों का खून एक जैसा यानि लाल ही होता है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी जीव का खून लाल न होकर किसी और रंग का है।
शायद ही आपने कभी ऐसा सुना होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसे ही एक अजीबोगरीब जंतु के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानवर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
नॉर्थ अमेरिका के समुद्र में पाए जाने वाले एक केकड़े का खून लाल नहीं बल्कि नीला होता है। शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन यह बिलकुल सच है। इस केकड़े का नाम हॉर्सशू है।
यह केकड़ा देखने में बिल्कुल घोड़े की नाल की तरह दिखाई देता है। मेडिकल साइंस में इस केकड़े के खून इसकी एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी की वजह से इस्तेमाल किया जाता है।
जिसकी वजह से इन केकड़ों का नीला खून ही अब मौत का कारण बनता जा रहा है। बता दें इन केकड़ों के खून में हीमोग्लोबिन की जगह कॉपर बेस्ड हीमोस्याइनिन होता है, जो ऑक्सीजन को शरीर के सारे हिस्सों में ले जाता है।
इसका नीला खून शरीर के अंदर इंजेक्ट कर दी जाने वाली दवाओं में खतरनाक बैक्टीरिया की पहचान करता है। खतरनाक बैक्टीरिया के बारे में ये एकदम सही जानकारी देता है।
जिसकी वजह से इन केकड़ों के खून की कीमत करीब 10 लाख रुपए प्रति लीटर बताई जाती है और इस खून को निकालने के लिए हर साल 5 लाख से भी ज्यादा केकड़ों को मार दिया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story