गजब! चर्च में रखी इस मूर्ति की आंखों से निकलता है गुलाबजल, जानिए इसके पीछे का चमत्कार
आपने हमेशा इंसान को रोते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने किसी मूर्ति को रोते हुए देखा है। आपको सोच कर ही बहुत अजीब लग रहा होगा कि मूर्ति कैसे रो सकती है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 May 2018 12:10 PM GMT
आपने हमेशा इंसान को रोते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने किसी मूर्ति को रोते हुए देखा है। आपको सोच कर ही बहुत अजीब लग रहा होगा कि मूर्ति कैसे रो सकती है।
लेकिन ऐसा सच में हुआ है। आपको बता दें न्यू मैक्सिको हॉब्स के एक चर्च में एक वर्जिन मैरी नामक मूर्ति है जो कि रोती है और उस मूर्ति के आंसुओं में से खुशबू भी आती है। यह हैरान कर देने वाली घटना वर्जिन मैरी मूर्ति के साथ हो रही है।
इस चर्च के फादर जोस 'पेपे' सेगुरा ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में चर्च में आने वाले लोगों के माध्यम से पता चला। जब लोगों ने मूर्ति को रोते हुए देखा तो उन्होंने वर्जिन मूर्ति के चेहरे से आंसुओं को साफ कर दिया था
लेकिन फिर भी इस मूर्ति की आंखों से आंसू निकल रहे थे। फादर सेगुरा कहते है कि जब मैंने देखा कि वह वास्तव में रो रही थी। तो मुझे लगा कि हम सभी को भगवान के करीब आना चाहिए और हिंसा होने से रोकना चाहिए।
मैरी मूर्ति को देखने के लिए अब दूर-दूर से लोग आते है। कई लोगों को यह चमत्कार लगता है तो कई लोगों को लगता है मूर्ति में कोई तरल प्रदार्थ है, इसलिए मूर्ति में से आंसू निकल रहे है।
इस बारे में जब मूर्तिकार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह मूर्ति कांस्य से बनी हुई है इसलिए तकनीकी रूप से यह असंभव है कि मैरी मूर्ति में से गुलाब की खुशबू वाले आंसु निकल सके।
पिछले गुरुवार लास क्रूसेस न्यू मेक्सिको के डायओसिस के अधिकारी ने मूर्ति की जांच करने के लिए होब्स में पहुंचे और चार घंटों तक विशेषज्ञों के साथ मूर्ति का निरीक्षण किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story