चांद पर खेती करेगी नासा, 2015 तक पौधे और सब्जियां उगाने की तैयारी
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चांद पर वर्ष 2015 तक पौधे और सब्जियां जैसे शलजम और तुलसी उगाने की योजना बना रही है।

X
Haribhoomi.comCreated On: 30 Nov 2013 11:46 AM GMT
वाशिंगटन. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा चांद पर वर्ष 2015 तक पौधे और सब्जियां जैसे शलजम और तुलसी उगाने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि पृथ्वी के इस उपग्रह पर मानव रह सकते हैं अथवा नहीं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी इसके लिए एक कर्मशल लूनर लैंडर के साथ कुछ पौधे भेजे जा रहे है।
यह पहल लूनर प्लांट ग्रोथ हैबिटेट टीम कर रही है. इनका मकसद कॉफी के कैन के साइज के कंटेनरों में पौधे उगाना है। इसे वहां के जलवायु में मौजूद कठोर तत्वों से पौधों की रक्षा करने के अनुरूप डिजाइन किया जाएगा। इन्हें कैमरा, सेंसर और इलेक्ट्रानिक उपकरणों से युक्त किया जाएगा, जिससे पौधों की पृथ्वी की तुलना में अच्छी या बुरी दशा का पता चलेगा। इस चेंबर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यह चांद पर अंतरिक्षयान में पांच से दस दिनों की अवधि में अंकुरण में सहायक हो। इस विशेष कप में शलजम और तुलसी के पौधों को उगाने की कोशिश होगी। इन्हें व्यावसायिक अंतरिक्ष यान से भेजा जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story