आश्चर्यजनक : नासा ने खोजी 3 गुना बड़ी पृथ्वी
नासा ने हमारे सौर मंडल के बाहर एक नया ग्रह खोज लिया है। इस नए ग्रहक को एचडी 21749बी नाम दिया गया है और इसकी खोज नासा के नए ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (टेस) ने की है। प्लानेट की खोज करने वाला नासा का यह नया टेलिस्कोप है। यह ग्रह पृथ्वी से 53 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।

पृथ्वी के इतने नजदीक होने के बावज़ूद यह काफी ठंडा है और इसका तापमान 300 डिग्री फरेनहाइट है। एचडी 21749बी एक छोटे तारे की परिक्रमा कर रहा है और इसे एक चक्कर पूरा करने में 36 दिन लग जाते हैं। इस तरह यहां 36 दिनों का ही एक साल होता है।
निश्चित तौर पर किसी और ग्रह पर जीवन की संभावनाएं तलाशने में जुटे वैज्ञानिकों के लिए यह बड़ी सफलता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, घने वायुमंडल के चलते इस ग्रह पर जीवन की संभावना हो सकती है।
अब तक का सबसे ठंडा ग्रह
इस नए ग्रह की खोज करने वाली टीम की मुखिया और एमआईटी के कावली इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रॉफिजिक्स एंड स्पेस रिसर्च की डायना ड्रैगॉमिर ने इस पर कहा, 'सूर्य जैसे चमकदार तारे का चक्कर कर रहा यह अब तक का सबसे ठंडा छोटा ग्रह है, जिसके बारे में हम अब जानते हैं।'
यह ग्रह सब नेप्च्यून श्रेणी का है
वैज्ञानिकों द्वारा छोटा कहे जाने के बावज़ूद, यह पृथ्वी की तुलना में बहुत बड़ा है। पृथ्वी की तुलना में नया एचडी 21749बी 3 गुना बड़ा है। अपने साइज़ के चलते यह सब-नेप्च्यून कैटिगरी में आता है जिसका मतलब है कि यह टेस द्वारा खोजा गया लगभग पृथ्वी के साइज़ वाला पहला ग्रह होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App