नासा कैलेंडर 2019 : भारतीय बच्चों की धूम, कवर पेज पर यूपी की दीपशिखा का कब्जा
नासा के वार्षिक कैलेंडर पर इस बार भारतीय बच्चे छाए हुए हैं। नासा की तरफ से इस बार कर्मशल क्रू प्रोग्राम 2019 चिल्ड्रन आर्ट वर्क कैलेंडर लॉन्च किया गया, जिसके कवर पेज पर उत्तर प्रदेश की नौ साल की दीपशिखा का बनाया चित्र है।

वॉशिंटगन। नासा के वार्षिक कैलेंडर पर इस बार भारतीय बच्चे छाए हुए हैं। नासा की तरफ से इस बार कर्मशल क्रू प्रोग्राम 2019 चिल्ड्रन आर्ट वर्क कैलेंडर लॉन्च किया गया, जिसके कवर पेज पर उत्तर प्रदेश की नौ साल की दीपशिखा का बनाया चित्र है। इस कैलेंडर में साल के 12 महीनों के लिए बच्चों के द्वारा तैयार आर्ट वर्क का प्रयोग किया है।
खास बात है कि कवर पेज पर भारतीय बच्ची के साथ तीन और बच्चों का आर्ट वर्क इस कैलेंडर पर है। महाराष्ट्र के 10 साल के इंद्रयुद्ध और 8 साल के श्रीहन का बनाया आर्ट वर्क भी इस कैलेंडर में शामिल है। इन दोनों ने सम्मिलित रूप से यह आर्ट वर्क तैयार किया।
इसके अलावा 12 साल के तमिलनाडु के थेमुकिलिमन का आर्ट वर्क भी कैंलेंडर में शामिल है। 12 महीनों का कैलेंडर एक थीम पर आधारित है जो अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ा है।
हर महीने के लिए अंतरिक्ष से जुड़ा कोई मास्टरपीस थीम के तौर पर सिलेक्ट किया गया। जिन आर्ट वर्क को इस कैलेंडर में शामिल किया गया है वह सभी किसी न किसी अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े मामले को बताते हैं।
स्पेस स्टेशन में रह रहे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की जिंदगी, काम आदि को बच्चों ने काफी अच्छी तरह से समझा। नासा ने कहा, बच्चों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उत्सुकता जगाने के लिए इस आर्ट वर्क का आयोजन किया गया।
भविष्य के अंतरिक्ष वैज्ञानिक, इंजीनियर, वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने की यह हमारी कोशिश थी। हम उन सभी बच्चों के आर्ट वर्क की सराहना करते हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App