इस मां ने अपने बेटे के लिए वेश्या तलाशी, वजह जान रो देंगे आप
समय के साथ जूलियस के मन में प्रेम और एक साथी की चाह जागी।

मां की ममता के यूं तो हजारों किस्से सामने आते है। और आएं भी क्यों न मां न केवल अपने बच्चों की परवरिश करती है बल्कि उनकी जरूरतों को भी समझती है।
ऐसा भी कई बार देखा गया है जब कई बार मां ने अपने बच्चे के लिए सभी नियम-कानून और आदर्शवाद ताक पर रख दिया हो और समाज की दिशा के विपरीत गई हो।
इसे भी पढ़ें: वैज्ञानिकों को मिली 3 अंगुलियों वाली ममी, क्या आपने देखी
कैथी लेट्टे के बेटे का नाम है जूलियस। उसे बचपन से ही ऑटिज्म है। जब उसने स्कूल जाना शुरू किया तो उसके सहपाठी उसे खूब परेशान करते थे।
एक बार जूलियस जब 9 साल के थे और स्कूल से वापस आये तो उनकी मां कैथी ने उसकी पीठ पर एक कागज़ चिपका पाया। जिस पर लिखा था, 'मुझे लात मारो, मैं मंदबुद्धि हूं।'
इस बात से कैथी को काफी चोट पहुंची और उन्होंने जुलियस पर ध्यान देना शुरू किया। जैसे जैसे जूलियस बड़ा होता गया उसे समझदारी आती गई और वो पढ़ाई में भी अच्छा था। लेकिन उसकी बीमारी जस की तस थी।
समय के साथ जूलियस के मन में प्रेम और एक साथी की चाह जागी। जिस जब भी उसने पूरा करने की कोशिश की तो उसे निराशा ही हाथ लगी।
किसी लड़की ने उसे मंदबुद्धि कहा तो किसी ने उसे सिर्फ इसलिए अपने साथ पार्टी में ले जाना पसंद किया ताकि वो उसका मजाक उड़ा सके। इस तरह से जूलियस खुद को बहुत अकेला और टूटा हुआ महसूस कर रहा था।
उसने अपने इस दर्द और तन्हाई को अपनी मां से शेयर करते हुए कहा, 'क्या मेरी कभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बन पाएगी? कोई मुझे अहमियत नहीं देता। ये हर बार का रिजेक्शन मुझे तोड़ रहा है। मैं क्या करूं मां?'
कैथी को अपने 20 साल के बेटे के इस सवाल से एकदम से झटका लगा। वो अपने बेटे को किसी भी तरह से निराशा के गर्त में जाता हुआ नहीं देखना चाहती थी। इसलिए उन्होंने सारे आदर्शवाद को ताक पर रख कर बेहद मजबूत फैसला लिया।
इसे भी पढ़ें: VIDEO: ब्रिटेन के पहले ट्रांसजेंडर पुरुष ने दिया बच्ची को जन्म
उन्होंने अपने बेटे की तन्हाई और प्रेम की कमी को पूरा करने के लिए कॉलगर्ल तलाश करनी शुरू की। जल्द ही उनकी ये तलाश कोई लिवरपूल के रेड लाइट एरिया पर जा कर ख़त्म हुई।
और कैथी ने अपने बेटे के लिए प्रेम की कमी को भरने वाली एक ऐसी लड़की खोज निकाली जो उसके तनहा जीवन में खुशियां ले कर आई। आपको बता दें कि आज जूलियस 26 साल के हैं और अपनी महिला मित्र के साथ काफी खुश भी हैं।
कैथी और जूलियस की तस्वीर: डेली मेल के सौजन्य से
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App