बहु की पिटाई करने भारत से अमेरिका पहुंच गए सास-ससुर
युवक अपनी पत्नी सिल्की के साथ फ्लोरिडा में रहता था, जिससे उसके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Sep 2017 4:38 PM GMT
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से ये अजीबोगरीब घटना प्रकाश में आई है। डेली मेल टेबलॉयड के अनुसार देवराज कलसी अपनी पत्नी सिल्की के साथ फ्लोरिडा में रहता था, जिससे उसके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। देबराज का मानना था कि सिल्की उसकी बात नहीं मानती है।
यही बात उसने अपने पिता जसबीर और मां भूपिंदर कलसी को बताई और मदद मांगी, जिसके बाद इन दोनों ने फ्लोरिडा जा कर अपनी बहु को सबक सिखाने की ठानी। वहां पहुंचने के बाद तीनों ने बहु की पिटाई कर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान सिल्की की छोटी बेटी उसकी गोद में ही थी, जिसे काफी चोट लगी।
सिल्की ने किसी तरह भारत में रह रहे अपने पिता को फ़ोन किया और इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। एफआईआर रिपोर्ट के मुताबिक़ इन्होंने पुलिस को भी अपार्टमेंट में घुसने से जबरिया रोकने की कोशिश की। बहरहाल, इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी हिल्स्बर्ग कंट्री जेल में रखा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story